शादी से 10 दिन पहले युवती ने मौत को गले लगाया, फांसी लगा दी जान
Orai News - कोंच। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में सोमवार देर रात एक युवती ने

कोंच। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में सोमवार देर रात एक युवती ने अपने पिता की 7 दिन पहले कैंसर से हुई मौत के बाद किचन की चौखट में दुपट्टे के सहारे फांसी लगातार अपनी जान दे दी। जबकि दस दिन बाद युवती की शादी होनी थी। वहीं पिता की त्रियोदशी भी नहीं हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह के बारे में पता चला है कि पिता का बीमारी में ठीक से इलाज न होने की वजह से उसका घर पर विवाद हुआ था। मामले को लेकर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोंच के मोहल्ला गोखले नगर में एक दुखद घटना सामने आई जहां 24 वर्षीय नेहा प्रजापति पुत्री स्वर्गीय अवध बिहारी प्रजापति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। जबकि परिजनों को इसकी जानकारी सुबह लगभग नौ बजे हुई। पुलिस को जांच में पता चला है कि नेहा बीए तक शिक्षित थी और उसकी शादी आगामी 14 मार्च को तय थी। परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। क्योंकि उसके पिता अवध बिहारी का निधन 25 फरवरी को कैंसर की बीमारी से हुआ था। ऐसे में लगातार दो दुखद घटनाओं ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि नेहा ने रसोई (किचन) की चौखट में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को पता चला है कि नेहा अपने पिता कैलाश के ठीक तरीके से इलाज न होने पर तनाव में चल रही थी। इसको लेकर उसकी अपनी बहनों से विवाद भी हुआ था। नेहा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि उसकी एक छोटी बहन की शादी होना बाकी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कहा कि अगर कोई तहरीर देता है तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



