कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mar 03, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - जालौन में होली की पूर्व संध्या पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। एक युवक अंशुल की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में उच्च संस्थान रेफर किया गया। अंशुल गुजरात में काम करता था और होली के लिए घर आया था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

जालौन। होली की पूर्व संघ्या पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी अंशुल 28 वर्ष गुजरात में रहकर काम करता था। होली के पर्व पर वह दो दिन पूर्व गांव आया था। सोमवार को वह मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र निवासी अपने साथी रविंद्र के साथ जालौन आया था। देर शाम वह बाइक लेकर जालौन से अपने घर वापस जा रहा था।

जब वह बाइक से कमसेरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक रविंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंशुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया। होली के पर्व से पूर्व घर के लाडले की मौत की खबर घर में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे राज ने बताया कि अंशुल तीन बहिनों में अकेला भाई था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।