Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Road Accident in Jhansi Roadways Bus Hits Laborers One Dead and Three Injured
उरई में हाईवे पर काम कर रहे चार मजदूरों को बस ने कुचला, एक की मौत

उरई में हाईवे पर काम कर रहे चार मजदूरों को बस ने कुचला, एक की मौत

संक्षेप:

Orai News - झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खनिज बैरियर के पास एक रोडवेज बस ने डिवाइडर पर सफाई कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने लापरवाह चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Nov 27, 2025 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

एट। नेशनल हाईवे पर जिला झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर खनिज बैरियर के पास डिवाइडर पर लगे पेड़ों की सफाई कर रही एक दर्जन मजदूरों में से जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के चार मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज झांसी से कोंच जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर ही रोडवेज और उसमें बैठी सवारियों को छोड़कर चालक और परिचालक मौके से भाग निकले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था और मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर चढ़ गई और वहां सफाई कर रहे मजदूरों को कुचलते हुए दूसरी तरफ निकल गई। जिसमें जालौन के कस्बा एट निवासी पान कुवंर पत्नी कैलाश अहिरवार की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि हरी बाबू 55 वर्ष एट , गुड्डी देवी ग्राम बिलांया तथा हरगोविंद बड़ी ईगुई एट जालौन निवासी सभी घायल हो गए। घटना से मजदूरों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने लापरवाह रोडवेज चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूंछ वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जबकि मृत महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।