नाली में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
खरका गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे की नाली में गिरने से हुई मौत ने गांव में शोक की लहर बिखेर दी। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को जल प्रवाह कर दिया।

कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के खरका गांव में शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय नाली में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को जल प्रवाह कर दिया।खरका गांव निवासी भानुप्रताप यादव का पांच वर्षीय पुत्र पार्थ यादव शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार पार्थ को मिर्गी की बीमारी थी। खेलते-खेलते अचानक वह फिसलकर घर के बाहर बनी खुली नाली में जा गिरा।
घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद जब पार्थ घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों की नजर नाली में पड़ी, जहां मासूम का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता भानुप्रताप व अन्य परिजन भी सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की खुली नालियों को ढकने की मांग की है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो जबकि थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है फिलहाल वह गांव में जानकारी करवा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


