
उरई कार्यालय से आज की प्रमुख खबरें...
संक्षेप: Orai News - -कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में देवर के मंडप वाले दिन मां ने दो मासूम बेटियों के साथ खुद को फूंका, तीनों की मौत, पारिवारिक कलह बताई जा रही घटना की वजह, देवर के मंडप वाले दिन महिला ने उठाया ऐसा...
-कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में देवर के मंडप वाले दिन मां ने दो मासूम बेटियों के साथ खुद को फूंका, तीनों की मौत, पारिवारिक कलह बताई जा रही घटना की वजह, देवर के मंडप वाले दिन महिला ने उठाया ऐसा कदम, मंगलवार को बरेली जाना है बारात। -आटा-इटौरा मार्ग पर हर दस मिनट में फाटक बंद, तीन घंटे जाम, छोटे वाहन गाँव में घुसे, करीब तीन घंटे तक फंसे यात्रियों की हालत खराब हुई, वाहनों की लाइन लगभग दो किलोमीटर तक खिंच गई। जाम में दो रोडवेज बसें भी घंटों तक फंसी रही। -जिले के बीहड़ी इलाक़ों की सड़कों के किनारे झाड़ के कारण आवागमन बाधित।

वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही। यातायात माह दिवस के बावजूद बीहड़ी इलाके की सड़कों की नहीं ली जा रही सुध। रोजाना बड़ी संख्या में बीहड़ की सड़कों से वाहनों का होता है आवागमन। -राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में पैरामेडिकल छात्रों के झगड़े के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई, जांच के बाद दोषी मिलने पर पांच छात्रों को 15 दिन के लिए चिकित्सा महाविद्यालय से किया निष्कासित, प्रति छात्र 1000 रुपए का लगाया जुर्माना, कड़ी कार्रवाई से पैरामेडिकल छात्रों में हड़कंप। -जन औषधि केंद्र में गंभीर रोगों की दवाओं की कम अनुपलब्धता से सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीज हो रहे परेशान, औषधि केंद्र पर गंभीर रोगों की दवा ना मिलने पर बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदने को मजबूर मरीज। -जिले में गठित होंगे 455 समूह। स्वरोजगार से जुड़ेगी साढ़े चार हजार महिलाएं। विभाग से सामुदायिक निवेश एवं रिवाल्विंग फंड के रूप में मिलेगी एक लाख 80 हजार की मदद। विभाग से दिया जाएगा प्रशिक्षण।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




