Orai News: उरई में सीढ़ियों से गिरकर वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहराम
Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता नियामतपुर गांव में शुक्रवार सुबह मकान की सीढ़ियों से गिरकर एक 70
Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता नियामतपुर गांव में शुक्रवार सुबह मकान की सीढ़ियों से गिरकर एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।गांव नियामतपुर निवासी वीरान यादव की पत्नी सूरजमुखी 70 वर्ष शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे मकान की छत से नीचे उतर रही थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने महिला का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण अधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हुई। सूरजमुखी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


