Orai News: अहमदाबाद से पूजा करने आया युवक का पेड़ से लटका मिला शव

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: माधौगढ़ में रविवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। 19 वर्षीय रवि सिंह, जो अहमदाबाद में काम करता था, पूजा में शामिल होने घर आया था। वह घर से निकला लेकिन लौटे नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Orai News: अहमदाबाद से पूजा करने आया युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Orai News: माधौगढ़। माधौगढ़ कस्बे में रविवार शाम अहमदाबाद से पूजा करने आए एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से माधौगढ़ कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रवि सिंह उर्फ ओम 19 वर्ष अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह चाचा मंगल सिंह के घर आषाढ़ की पूजा में शामिल होने शनिवार को आया था।

लौटने में हुई देरी

रविवार को वह घर से निकला लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। देर रात रामहेतपुरा गांव के पास खड़े एक यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिवार के बारे में

मृतक के चाचा मंगल सिंह ने बताया कि रवि अनाथ है। उसके माता, पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेले ही अहमदाबाद में रहकर काम करता था। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक का नाम क्या था?
युवक का नाम रवि सिंह उर्फ ओम था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।