नहर में हाथ धो रहा अधेड़ फिसल कर गिरा, डूबने से मौत
Orai News - कुसमिलिया के डकोर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की नहर में गिरने से मौत हो गई। 55 वर्षीय गोपीचंद्र अहिरवार काम खत्म करने के बाद नहर किनारे हाथ पैर धोने गया था। अचानक गिरने से वह डूब गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में शोक का माहौल है।

कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र की गोरन नहर में सोमवार देर शाम को गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जो काम के बाद नहर किनारे हाथ पैर धो रहा था और तभी नहर में जा गिरा। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के उमरारखेड़ा निवासी 55 वर्षीय गोपीचंद्र अहिरवार मजदूरी करता था। वह राज मिस्त्री के साथ गोरन गांव के पास काम करने गया था। सोमवार देर शाम काम खत्म होने के बाद नहर किनारे हाथ पैर धोने चला गया। इसी दौरान वह नहर में गिर गया।
उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग आए लेकिन वह पानी के बहाव में बह गया। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों ने घटनास्थल से करीब एक किमी दूर उसका शव पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराने के बाद उसके पुत्र आकाश को सूचना दी। पिता की मौत के बाद पुत्र व पत्नी रामजानकी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी डकोर विजय पांडेय ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


