डंपर से कुचलकर दुकड़ों में हुई महिला हरचंद्रपुर की पुष्पा देवी निकली
Orai News - उरई में चौरसी मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने महिला पुष्पा देवी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार को हुआ था जब वह अपने भाई के घर जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में शोक का माहौल है।

उरई। संवाददाता शहर की कालपी रोड स्थित चौरसी मोड़ पर बुधवार दोपहर डंपर से कुचलकर टुकड़ों में बटी महिला की पहचान हरचंद्रपुर की पुष्पा देवी के रूप में हुई जो घटनास्थल से चंद दूर रहने वाले अपने भाई के घर आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बुधवार दोपहर तकरीबन 11 बजे शहर की कालपी रोड स्थित चौरसी मोड़ के पास रोड क्रॉस कर रही एक महिला को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि महिला का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था।
हादसे के बाद मौके पर डंपर छोड़कर ड्राइवर भाग निकला था। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हुई थी पर बुधवार देर रात तक जब महिला अपने घर ना पहुंची तब पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की जिसमें उरई में हुए हादसे की जानकारी पाकर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तब फोटो के आधार पर परिजनों ने महिला की पहचान पुष्पा देवी 62 वर्ष पत्नी नंदकुमार तिवारी ग्राम हरचंद्रपुर थाना कदौरा के रूप में की। महिला के देवर अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि पुष्पा देवी के भाई छुन्ना मिश्रा घटनास्थल से चंद कदम दूर चौरसी मोड़ पर ही रहते है और पुष्पा देवी उन्हीं के घर जा रही थी। पुष्पा देवी की मौत से उसके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


