
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत
Orai News - उरई में बघौरा चौराहे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 65 वर्षीय किसान प्रतीप पाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। किसान खेत से लौट रहे थे और ट्रक की टक्कर से वह ई रिक्शा से टकरा गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
उरई। शहर के बघौरा चौराहे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध उछल कर ई रिक्शा पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। वृद्ध किसान खेत से काम कर लौट रहा था। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भाग निकला। उरई शहर के मुहल्ला बघौरा निवासी 65 वर्षीय प्रतीप पाल उर्फ भगतजी शनिवार रात खेत से काम कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बाइक बघौरा चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिस कारण किसान उछलकर सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से जा टकराया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहुध हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत उसके पुत्र राजन व देवेंद्र को सूचना दी। साथ ही पुलिस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से पत्नी द्विजा का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


