Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Accident Claims Life of Woman in Ahmedabad Husband Injured
अहमदाबाद में कार ने दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

अहमदाबाद में कार ने दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

संक्षेप:

Orai News - ग्राम तरसोल के एक दंपति को मंगलवार को अहमदाबाद में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी संध्या देवी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। दोनों कई सालों से पानी पुरी का धंधा कर रहे थे। महिला का शव घर आने पर परिवार में मातम छा गया।

Nov 13, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम तरसोल का एक दंपति गुजरात से अहमदाबाद शहर में बीते मंगलवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया जिसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। दंपति कई सालों से अहमदाबाद में पानी पुरी का धंधा कर रहा था। गुरुवार शाम को जब महिला का शव गांव आया तो परिजनों में मातम छा गया। ग्राम तरसोल निवासी राहुल वर्मा की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने की वजह से बीते 4 वर्ष से गुजरात के अहमदाबाद शहर में पानी पुरी का धंधा करता था। चार वर्ष पहले शादी के बाद ही वह अपनी 25 वर्षीय पत्नी संध्या देवी को भी व्यापार में सहयोग के लिए साथ में ले गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2 दिन पहले मंगलवार की शाम पानी पुरी बेचकर पत्नी को साथ लेकर अपने कमरे की तरफ सूरत हाईवे की तरफ पैदल जा रहा था तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी जिसमें उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां संध्या की देर रात मौत हो गई थी गुरुवार की शाम महिला का शव गांव लाया गया तो सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतका का 1 साल का पुत्र और वह 2 साल की लड़की है।