सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Orai News - हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के बकरई निवासी 65 वर्षीय कदीर उर्फ मु्न्ना की बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह खेती किसानी करता था और...

हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के बकरई निवासी कदीर उर्फ मु्न्ना 65 वर्ष गुरुवार को हमीरपुर के धनौरा जा रहा था। तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, वहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करता था। उसकी पांच बेटियां व दो बेटे हैं। उसकी मौत से पत्नी सलमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


