कूलर में उतरा करंट ,12 वर्षीय किशोर की मौत
कालपी। संवाददाता मोहल्ला टरननगंज में गुरुवार दोपहर घर में लगे कूलर में पानी भरते

कालपी। संवाददाता मोहल्ला टरननगंज में गुरुवार दोपहर घर में लगे कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से अचेत हुए 12 वर्षीय किशोर ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मोहल्ला टरननगंज में नंदू 12 वर्ष पुत्र त्रिभुवन सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे नंदू घर पर अकेला था। गर्मी के चलते वह कूलर में पानी भरने गया। कूलर में पहले से करंट आ रहा था। पानी डालते ही वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।
शोर सुनकर घर के लोग पहुंचे और आनन-फानन उसे जिला कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित गौरी अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


