Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTraffic Jam Woes in Tikar Village Due to Overloaded Trucks
मौरंग भरे ट्रकों से रोज जाम से ग्रामीण परेशान

मौरंग भरे ट्रकों से रोज जाम से ग्रामीण परेशान

संक्षेप:

Orai News - उरई के डकोर ब्लाक के टीकर गांव के लोग लगातार ट्रकों के कारण लगने वाले जाम से परेशान हैं। मुख्य सड़क पर मौरम भरे ट्रकों की आवाजाही से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। अगर समस्या बनी रही, तो गांव के लोग बड़े आंदोलन की योजना बना सकते हैं।

Jan 02, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। डकोर ब्लाक के टीकर गांव के लोग पिछले कुछ दिनों से रोज-रोज लगने वाले जाम से परेशान है। जाम लगने की मुख्य वजह मुख्य रोड से मौरम भरे ट्रकों की आवाजाही है जिसमें आए दिन कोई ना कोई ट्रक खराब हो जाता है या पंचर हो जाता है जिस वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। डकोर ब्लाक के टीकर गांव की उरई से दूरी 12 किलोमीटर लेकिन जो रास्ता 15 मिनट का है उसे पर लग एक घंटा लग जाता है। ग्रामीण अकबर, अरविंद , जगदीश आदि का कहना है बालू ठेकेदार जबरन जिला जालौन से निकल रहे हैं लेकिन इनका पट्टा जिला हमीरपुर 21 और 22 नंबर दो खदानें चल रही है दोनों खदान है जिला हमीरपुर से हैं लेकिन रंगबाजी के चलते जिला जालौन से निकलना जिसका काम में आ जाए आसपास गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका कहना है टीकर गांव में अगर एक ट्रक खराब हो जाए लंबा जाम लग जाता है। इसके बाद मौरम पानी से निकाल रहे हैं इससे जिससे सड़कों पर पानी ही अपनी नजर आता है। आसपास बगल की पट्टी भी बाहर निकलने से खराब हो जाती है जिससे हम लोगों को निकालने में भी थी मुश्किल है और हमारे बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं यहां तक की स्कूल के अंदर भी पानी जा रहा है और गांव में भी पानी जा रहा है अगर यही समस्या बनी रही तो हम लोगों को बड़े आंदोलन करना पड़ेगा।