सरदार पटेल चौराहा पर अवैध खड़े ई-रिक्शा और ऑटो राहगीरों के लिए बने मुसीबत, हादसे की आशंका

Apr 08, 2026 10:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन, संवाददाता। नगर के सरदार पटेल चौराहा पर ई-रिक्शा और आटो चालकों की मनमानी

सरदार पटेल चौराहा पर अवैध खड़े ई-रिक्शा और ऑटो राहगीरों के लिए बने मुसीबत, हादसे की आशंका

जालौन, संवाददाता। नगर के सरदार पटेल चौराहा पर ई-रिक्शा और आटो चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बीच सड़क पर अवैध तरीके से खड़े हो रहे ई-रिक्शा व टेंपो के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर दिनभर वाहन खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर खड़े होने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।