Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTraditional Diwari Dance Competition Celebrates Bundelkhand Culture in Akbarpur-Itoura
अकबरपुर इटौरा में हुई भव्य दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में मौनियो ने दिखाया कमाल

अकबरपुर इटौरा में हुई भव्य दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में मौनियो ने दिखाया कमाल

संक्षेप:

Orai News - अकबरपुर-इटौरा में बुंदेलखंड की पारंपरिक दीवारी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों की दीवारी टोलीयों ने भाग लिया। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में महिलाओं की बड़ी संख्या ने उत्साह बढ़ाया। सभी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए, और यह आयोजन ग्रामीण एकता को बढ़ावा देने में सहायक रहा।

Nov 07, 2025 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

आटा। अकबरपुर-इटौरा में बुंदेलखंड की पारंपरिक दीवारी नृत्य प्रतियोगिता की धूम रही। ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र व अन्य जिलों के कई गांवों की दीवारी टोलीयों ने भाग लिया। देर शाम तक लोग प्रतियोगिता का आनन्द लेते रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने किया। ढोल, नगाड़ों और लोकगीतों की धुनों पर नर्तकों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कहा आधुनिक युग में परम्परा को सहेजना और नई पीढ़ी से जोड़ना सराहनीय कार्य है। दिवारी प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में महिलाओ की उपस्थित इस आयोजन को और अधिक भव्य व उत्साहित बनाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीवारी प्रतियोगिता में गोहाण्ड, जरिया, सुनेहटा, पिपरायां, अकबरपुर इटौरा और इटौरा गुरु की टोलियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन अमित इतिहास ने सभी टीमों व खिलाडियों को शील्ड, मैडल व स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन अमित द्विवेदी इतिहास ने बताया कि दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की आत्मा है, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों में एकता, परंपरा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के सफल संचालन श्रीराम बाबू, दुर्गा प्रजापति व जग्गे यादव ने किया। टीमों को प्राप्त नंबर का निर्णय सुधाकर चतुर्वेदी, हीरालाल पाल, रामसिंह पाल व निर्णायक मंडल ने किया। कार्यक्रम व व्यवस्था मे ग्राम के युवाओं और बुजुर्गों का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।लोगों मे चर्चा का विषय रहा की इतना भव्य और बड़ा दिवारी नृत्य का आयोजन इस गाँव में पहले कभी नहीं हुआ।