दुकान में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, दुकानदार और सेल्समेन घायल
Orai News - जालौन में लौना रोड पर सीओ ऑफिस के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर कनफेक्शनरी दुकान में जा घुसा। इस हादसे में दुकानदार मुरारी गुप्ता और सेल्समैन सचिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर किया गया। दुकान और आसपास के सामान को भी नुकसान पहुंचा।

जालौन,संवाददाता। लौना रोड पर सीओ ऑफिस के सामने बेकाबू ट्रैक्टर कनफेक्शनरी दुकान में जा घुस। जिसमें दुकानदार समेत सेल्समैन घायल हो गया। दुकानदार को उच्च संस्थान रेफर किया गया। नगर में लौना रोड पर सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर लौना रोड स्थित सीओ कार्यालय के सामने मुरारी गुप्ता की कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में समय दुकानदार मुरारी गुप्ता दुकान में थे और सेल्समैन सचिन गुप्ता दुकान पर सामान दे रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। हादसे में दुकान की टिन शेड समेत सामान और सेल्समैन की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान में घुस गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


