Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsThree-Day Gayatri Mahayagya Ceremony in Kuthound Celebrates Tradition
कुठौंद में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को निकली शोभायात्रा

कुठौंद में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को निकली शोभायात्रा

संक्षेप:

Orai News - कस्बा कुठौंद में गायत्री मंदिर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ 4 नवंबर तक चलेगा और इसमें कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूरे रास्ते गायत्री मंत्र का उच्चारण किया।

Nov 02, 2025 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कुठौंद। कस्बा कुठौंद के सब्जी मंडी स्थित गायत्री मंदिर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया किया जा रहा है। इसमें गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से महायज्ञ चार नवंबर तक चलेगा। यह महायज्ञ कथा पुराण का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा करवाया जा रहा है। कस्बे में गायत्री मंदिर से कलश शोभायात्रा शुरुआत हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर बाजार गली, राम मंदिर मुहल्ला, बड़ी माता मुहल्ले, माधोगढ़ रोड, ब्लॉक अस्पताल गली, बीज गोदाम मुहल्ला, पुराना बाजार होते हुए गायत्री मंदिर वापस पहुंची। इस दौरान पूरे रास्ते गायत्री मंत्र का उच्चारण होता रहा। बाजार स्थित हनुमान मंदिर में कलश पूजन भी किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़ी माता मंदिर पर भी पूजन किया गया। भोला बाबा मंदिर पर भी पूजन किया गया। इस तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में भजन कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में कुठौंद गांव के अलावा नाहिली, मदनेपुर, निजामपुर, सलेमपुर, गोरा, सुरावली आदि एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों सहित गायत्री परिवार के ट्रस्टी सदस्य भी शामिल रहे। इस कलश शोभा यात्रा में महिलाओ में रचना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पूजा शुक्ला , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना पांडे, रुचि पांडे, सीमा पांडे, शिवानी अवस्थी, निधि दुबे, पुष्पा कुशवाहा, मनोज दीक्षित, दीपक गुप्ता, अखिलेश सेठ, शेलू गुप्ता, त्रिलोचन शुक्ला, विनय महाराज अन्नू मिश्रा, गोपाल सेठ आदि तीन सैकड़ा से अधिक भक्त कलश शोभा यात्रा में शामिल रहे।