चार लोगों ने बालू खंड पर जाकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Mar 02, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - कुसमिलिया के दादन सिंह राजपूत ने डकोर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मनीष राजपूत और अन्य ने उनके खंड पर आकर पैसे की मांग की। जब उन्होंने देने से इनकार किया, तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चार लोगों ने बालू खंड पर जाकर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

कुसमिलिया। डकोर कोतवाली में दादन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चेतवाखेड़ा थाना नानकमता जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने तहरीर देते हुए बताया कि मनीष राजपूत निवासी ग्राम चिकासी जिला हमीरपुर समेत चार लोगों ने मिलकर उसके खंड पर आए और रुपए की मांग करने लगे जब उसने रुपए देने से इनकार कर दिया तो उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।