
मेडिकल कॉलेज में चोरों का धावा, सात घरों से 50 लाख से अधिक की चोरी
Orai News - उरई। उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में चोरों ने शनिवार रात सात सरकारी आवासों में
उरई। उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में चोरों ने शनिवार रात सात सरकारी आवासों में धावा बोलते हुए 50 लाख से ऊपर की ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गए। यह चोरी उस समय हुई जब कॉलेज में कार्यरत एक महिला डॉक्टर व छह नर्सिंग स्टाफ नाइट ड्यूटी पर थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने सरकारी आवास में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा पाल, फार्मासिस्ट घनश्याम पांडे, नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा भट्ट, शिवानी गुप्ता, मार्शलीन, रितु भाटी, गायनिक डॉक्टर शिल्पी के घर चोरों ने धमा चौकड़ी की और सभी घर में रखी ज्वेलरी नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
रविवार सुबह सभी लोग नाइट ड्यूटी से अपने आवास पर पहुंचे तो उन्होंने आवास के दरवाजे टूटे हुए तथा सामान बिखरा हुआ पड़ा देखा। यहां रखी ज्वेलरी व नगदी भी गायब थी। इसके बारे में राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ पुलिस को सूचना दी। मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना के बारे में खुलासा करने की बात कर रही है। सभी घरों में हुई चोरी करीब 50 लाख से ऊपर की बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




