डिकौली में हुई चोरी में चार संदिग्ध हिरासत में

Feb 06, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - माधौगढ़ में चोरों ने डिकौली के दो घरों में चोरी की और 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। एक घर में शोर मचने पर चोर भाग गए। पुलिस ने चोरी की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं।

डिकौली में हुई चोरी में चार संदिग्ध हिरासत में

माधौगढ़। चोरों ने डिकौली के दो घरों की कुंडी काटकर सोने चांदी के आभूषण सहित 5 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र के डिकौली में बीती बुधवार रात चोरों ने होमगार्ड जगवीर सिंह, मनमोहन सिंह के भतीजे समर सिंह,के मकान की कुंडी काटकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए। तीसरे मकान की कुंडी काटने का शोर सुन ग्रह स्वामी शैलेन्द्र सिंह जाग गए थे शोर मचा दिया था। शोरगुल सुन चोर मौके से भाग खड़े हुए थे।

पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दिखाई दे रहें है।चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं चोरी की खुलासा को लेकर तीन टीमें गठित कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।