बाइक सवार चाचा की तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कोंच, संवाददाता। उरई कोंच रोड स्थित ग्राम कैथी के पास रविवार शाम को तेज

बाइक सवार चाचा की तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

कोंच, संवाददाता। उरई कोंच रोड स्थित ग्राम कैथी के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। यह किशोर अपनी भतीजी की शादी का सामान लेकर भतीजे व भांजी के साथ उरई से लौट रहा था। भतीजी की शादी से पहले सड़क हादसे में चाचा की मौत से घर में कोहराम मच गया जबकि घायल भतीजे व भांजी को इलाज के लिए ले जाया गया।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ निवासी 17 वर्षीय समीर चौधरी पुत्र स्व. अरुण कुमार की भतीजी की शादी है। जिसके चलते रविवार दोपहर को समीर अपने 19 वर्षीय भतीजे अनिल और भांजी अनामिका के साथ बाइक से खरीदारी करने आया था।

शाम को तीनों घर वापस लौट रहे थे जिसमें बाइक अनिल चला रहा था। इस दौरान जब वो लोग उरई कोंच रोड स्थित ग्राम कैथी के पास से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को उठाया और परिजनों को सूचना देकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार सुबह समीर चौधरी ने दम तोड़ दिया। समीर की मौत से मां संतोषी और छोटे भाई समर का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल और अनामिका का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश शुरू की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।