अनिवार्य टीईटी से मुक्ति को एबीआरएसएम कर रहा निर्णायक संघर्ष
Orai News - उरई। संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल में रविवार को

उरई। संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन की बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल में रविवार को सम्पन्न हुई। यहां सुप्रीम कोर्ट के टेट अनिवार्यता के फैसले के विरोध में शिक्षकों ने आक्रोश जताते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रम की सर्वसम्मति से रूपरेखा तैयार की।बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी। सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भले ही वो विभागीय पद से मुक्त हो गए हों लेकिन संगठन के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
वहीं जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने पदाधिकारियों द्वारा बताई गई शिक्षक समस्याओं के निराकरण की रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, पंच परिवर्तन, मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ पर प्रकाश डाला। जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने शीघ्र जिला इकाई का निर्वाचन कराने का सुझाव दिया। जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद ने संगठन विस्तार व कार्यकर्ता निर्माण पर चर्चा की। बैठक में जिला मंत्री राजा सिंह, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष राजदेवर, जिला महिला उपाध्यक्ष सरला कुशवाहा, मुहम्मद अय्यूब, रियायत बेग, विनय मिश्रा, नवनीत श्रीवास्तव, छुन्ना प्रसाद, राजेंद्र सेंगर, विनयदीप तिवारी, देवीचरण प्रजापति, पवन प्रजापति, दशरथ पाल, सत्यपाल, उमेश कुमार, हरेंद्र ने भी अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


