विद्यालय में ताला डाल शिक्षिका कर रही बीएलओ ड्यूटी, 68 बच्चों का भविष्य दांव पर

विद्यालय में ताला डाल शिक्षिका कर रही बीएलओ ड्यूटी, 68 बच्चों का भविष्य दांव पर

संक्षेप:

Orai News - उरई में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रधानाध्यापिका सीमा भारती की अनुपस्थिति में स्कूल बंद मिला। अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने के बावजूद बच्चों को पढ़ाई नहीं कराई गई, जिससे उनकी परीक्षा में सफलता पर सवाल उठ रहे हैं।

Dec 09, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षामित्र की ड्यूटी बीएलओ में लगा देने के बाद मुख्यालय में ही नौनिहालों की शिक्षण व्यवस्था भगवान भरोसे है। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रामनगर उरई में एकमात्र शिक्षिका प्रधानाध्यापिका सीमा भारती के ऊपर 68 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है। लेकिन शिक्षिका की बीएलओ ड्यूटी में लगा दिए जाने से मंगलवार को स्कूल में ताला लगा मिला और यहां पसरा सन्नाटा बच्चों की शिक्षण व्यवस्था की कहानी स्वयं बयां करता नजर आया। विद्यालय परिसर में स्थित नगर संसाधन केंद्र पर मिलीं एमआईएस दीक्षा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका बीएलओ ड्यूटी पर हैं, जिससे विद्यालय में ताला लगा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह हालात तब हैं जब बुधवार से यहां बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब बच्चों की यहां पढ़ाई ही नहीं कराई गई है तो वह परीक्षा में प्रश्नों को कैसे हल करेंगे।