Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSwarnkar Committee Oath Ceremony in Jalaun Community Development Focus
 चार खबरें

चार खबरें

संक्षेप: Orai News - जालौन में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति की 27 सदस्यीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि देवेंद्र सोनी ने कार्यकारिणी को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने की अपेक्षा की गई।

Tue, 18 Nov 2025 06:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

क्षत्रिय स्वर्णकार समिति की कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथजालौन।संवाददाता क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति की 27 सदस्यीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सोनी ने अध्यक्ष समेत समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष रामकिशोर सोनी लल्लू, मुख्य अतिथि देवेंद्र सोनी और विशिष्ट अतिथियों लल्लू सोनी, अनिल सोनी, सुरेश सोनी, मुन्नीलाल, महेश स्वर्णकार एवं अवधेश सोनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की। मुख्य अतिथि देवेंद्र सोनी ने कहा कि संगठन की शक्ति एकता में होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यदि समाज के लोग मिलकर कार्य करें तो विकास की हर दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। कार्यक्रम में मुरारीलाल सोनी, चंद्रशेखर सोनी, अखिलेश सोनी, दिनेश सोनी, नीलू सोनी, राजेश सोनी, श्यामजी सोनी, बलराम सोनी, रामू सोनी, जागेश सोनी, मुकेश सोनी, सागर सोनी आदि मौजूद रहे। हार जीत की बाजी लगाते हुए छह गिरफ्तार जालौन।संवाददाता हार जीत की बाजी लगा रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12320 रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला मुरलीमनोहर में तालाब के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर वह पुलिस फोर्स समेत तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से हार-जीत की बाजी लगा रहे मुरलीमनोहर निवासी रोहित कुमार, अमन कुमार व राहुल नारोभास्कर निवासी रिषभ कुमार, पहलवानबाड़ा निवासी शिवम व बैठगंज निवासी अमित कुमार पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मालफड़ पर 10050 रुपये व जामा तलाशी में 2270 रुपये, ताश की गड्डी व मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 20 क्वार्टर शराब समेत एक गिरफ्तार जालौन।संवाददाता उरई मार्ग पर गायर के पर शराब बेचने के लिए ले जा रहे 20 क्वार्टर के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली में तैनात एसआई मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि उरई मार्ग पर गायर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में झोला लेकर जा रहे रूरामल्लू निवासी शेर सिंह को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो झोले से पुलिस ने 20 क्वार्टर शराब के बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली ह नलों से आ रहा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान जालौन।संवाददाता लगभग 10 माह से घर में गंदा पानी आ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी रमेशचंद्र दुबे ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में बीती 10 से जल संस्थान के नल में गंदा पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा है कि उसे पेयजल के रूप में तो इस्तेमाल किया ही नहीं जा सकता है। यहां तक कि यह गंदा पानी नहाने या कपड़े धोने लायक भी नहीं है। इस बाबत उन्होंने सबसे पहले दो जनवरी 2025 में जल संस्थान में शिकायत की थी। तब आश्वासन दे दिया गया कि जल्द ही सही करा दिया जाएगा। इसके बाद जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने दोबारा से 29 अप्रैल 2025 को शिकायत की। इसके कुछ दिन बाद कार्य हुआ लेकिन गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ। पुनः शिकायत करने पर आश्वासन दे दिया गया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। घर में मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। पीड़ित ने मांग करते हुए कहा कि घर में आ रहे गंदे पानी का पता लगाने और उसे सही कराने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।