
संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला की मौत
Orai News - कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरट में एक महिला की संदिग्ध हालात में फांसी लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच जारी है।
कोटरा। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरट में शनिवार रात संदिग्ध हालात में फांसी लगने से महिला की मौत हो गई। जानकारी पर आए मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। धुरट निवासी रामशंकर मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी झांसी जिला के कुरैठा थाना गुरसरांय निवासी जयंती के साथ हुई थी। उसका एक पुत्र निपुश व दो पुत्रियां भूमि व काव्या हैं।
शनिवार देर शाम को पति पत्नी में कहासुनी हुई थी और कुछ देर बाद पत्नी जयंती की संदिग्ध हालात में साड़ी से फंदा लगने पर मौत हो गई। जब कुछ देर बाद पति ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर मायके पक्ष को भी इसकी जानकारी दी। मायके पक्ष से मृतका के पिता गोविंद पाल व भाई सुनील मौके पर आए और उन्होंने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। अगर शिकायती पत्र मिलता है जो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का पति हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




