Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSuspicious Death of Woman at Private Nursing Home Sparks Investigation
नर्सिंग होम से रेफर हुई महिला की मौत

नर्सिंग होम से रेफर हुई महिला की मौत

संक्षेप:

Orai News - कुठौंद के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाई गई 28 वर्षीय ज्योति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी हालत बिगड़ी। नर्सिंग होम स्टाफ ने उसे औरैया रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 19, 2025 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम इटहा कालपी से इलाज के लिए कुठौंद कस्बा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लाई गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसे कुछ ही देर पहले नर्सिंग होम स्टाफ में फौरी इलाज कर औरैया के लिए रेफर किया था। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और शव लेकर नर्सिंग होम पहुँच गए। जहां संचालक व स्टाफ के लोग ताला लगाकर भाग निकले। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार शाम को थाना क्षेत्र के इटहा कालपी निवासी दिनेश कुमार दोहरे अपनी पत्नी ज्योति देवी 28 वर्ष को इलाज कराने के लिए कुठौंद कस्बा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लाया था। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी हालत बिगड़ गई जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो नर्सिंग होम के संचालक द्वारा अपनी गाड़ी से जिला मुख्यालय औरैया के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को लाकर उक्त क्लीनिक पर रख दिया और अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज का आरोप लगाया। मामले की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। घटना के बाद अस्पताल का संचालन करने वाले जिम्मेदार ताला डालकर भाग गए। मौके पर जालौन सीओ शैलेंद्र बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।