संदिग्ध हालात में रोडवेज चालक की हुई मौत

Feb 28, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कुठौंद में उरई डिपो के रोडवेज चालक अवनीश मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कुछ समय से निलंबित थे और तनाव में थे। परिजन उन्हें पीएचसी लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की वजह की जांच की जा रही है।

संदिग्ध हालात में रोडवेज चालक की हुई मौत

कुठौंद। उरई डिपो में तैनात रोडवेज चालक की कुठौंद में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक रोडवेज चालक कुछ समय से निलंबित चल रहा था जिसे लेकर वह तनाव में था। कुठौंद निवासी 47 वर्षीय अवनीश मिश्रा रोडवेज चालक थे। उनकी तैनाती उरई डिपो में थी। शुक्रवार रात वह कमरे में अचेतावस्था में पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भतीजे अभिषेक ने बताया वह उरई से दिल्ली बस चलाते थे। 03 फरवरी को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

इसी के चलते वह तनाव में थे। परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।