Orai News: मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी , प्रधानाध्यापक सस्पेंड

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: उरई। संवाददाता बच्चों की अधिक संख्या दिखाकर मध्यान भोजन की कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी

Orai News: मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी , प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Orai News: उरई। संवाददाता बच्चों की अधिक संख्या दिखाकर मध्यान भोजन की कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी करने पर बीएसए ने जांच के बाद पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय औरेखी के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है।ग्राम औरेखी के रमाकांत, रामकुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को बीते दिनों शिकायत करते हुए बताया था कि गांव की पानी की टंकी के पास स्थित पीएमश्री स्कूल में लगभग 200 छात्र पंजीकृत हैं। विद्यालय में सरकार प्रतिवर्ष खेलकूद का सामान, बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड, फर्नीचर, साज-सज्जा और वार्षिकोत्सव आदि के लिए धनराशि भेजती है। धनराशि को बच्चों के हित में खर्च न करके फर्जी बिल के सहारे निकाल लिया जाता है।

वास्तविक छात्र उपस्थिति के सापेक्ष कई गुना अधिक छात्र संख्या भरकर कन्वर्जन राशि निकाली जा रही है। विद्यालय में बचा हुआ खाद्यान्न बाहर बेच दिया जाता है। प्रधानाध्यापक द्वारा अपने धर्म विशेष के बच्चों के फर्जी नाम दर्ज कर छात्र संख्या बढ़ाई गई है। इन बच्चों का न तो गांव में और न ही विद्यालय में कोई अता-पता है। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक जब्बार सिद्दीकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालौन में कार्यरत थे। जहां उनके द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम नहीं गाया गया था। शिकायत को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने संज्ञान लिया था और बीएसए विकास चौधरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या मिलने के बाद बीएसए विकास चौधरी ने प्रधानाध्यापक जब्बार सिद्दीकी को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट में गड़बड़ी , प्रधानाध्यापक सस्पेंड