बेमौसम झमाझम बारिश से बदला मौसम, नालियां लबालब
सोमवार सुबह कालपी और आसपास के इलाकों में अचानक बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। डेढ़ घंटे की बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। जलभराव और नालियों के भरे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने नालों की सफाई की मांग की।
कालपी, संवाददाता। सोमवार सुबह कालपी व आसपास के इलाकों में अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। पिछले सप्ताह से पड़ रही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद दोपहर में फिर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। सोमवार सुबह अचानक काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आई और सुबह का मौसम सुहाना हो गया। लेकिन दोपहर 12 बजे चिलचिलाती धूप निकलने से फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया। डेढ़ घंटे की बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
नालियां पानी से लबालब हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हुई। कालपी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर भी चिंता देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले सप्ताह से गर्मी का प्रकोप जारी था। अचानक हुई बारिश से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव से दिक्कतें भी बढ़ गईं। नगर पालिका को नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग उठी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


