एसडीएम ने पक्का तालाब क्षेत्र का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन में उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने पक्का तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के बारे में नागरिकों से जानकारी ली और पार्क की सफाई एवं झूलों की स्थिति का जायजा लिया। बच्चों से बातचीत कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। नागरिकों ने प्रशासन के समय-समय पर निरीक्षण को उपयोगी बताया।

एसडीएम ने पक्का तालाब क्षेत्र का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

जालौन।संवाददाता उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने शुक्रवार सुबह नगर के पक्का तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने बताया कि कूड़ा वाहन नियमित रूप से घरों से कूड़ा एकत्रित कर रहा है।इसके बाद उपजिलाधिकारी ने पक्का तालाब के निकट स्थित पार्क का पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, हरियाली तथा बच्चों के लिए लगाए गए झूलों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने झूलों की गुणवत्ता और सुरक्षा को भी परखा तथा पार्क की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पार्क में मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों से भी उन्होंने बातचीत की। एक बच्ची सादिया से संवाद करते हुए उन्होंने मोबाइल फोन के सीमित उपयोग तथा खेलकूद व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान बच्ची ने पार्क में फूलों की संख्या बढ़ाने और छोटे बच्चों के लिए अतिरिक्त झूले लगाए जाने का सुझाव भी दिया। सुबह के समय किए गए इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र की स्वच्छता, पार्क की सुविधाओं तथा नागरिकों से संवाद के माध्यम से स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। नगरवासियों ने प्रशासन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे निरीक्षण को उपयोगी बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।