Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsStudents Trained in Police Operations Under Experiential Learning Program in Konch
थानों में कैसे होता है काम, विद्यार्थियों ने सीखा

थानों में कैसे होता है काम, विद्यार्थियों ने सीखा

संक्षेप:

Orai News - कोंच में पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने थाना संचालन, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और पुलिस की भूमिका को समझा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस अब जनसहभागिता और जागरूकता पर जोर दे रही है।

Feb 06, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच। कोंच में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को पुलिस मॉड्यूल की जानकारी दी जा रही है। कोंच कोतवाली परिसर में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना संचालन, ड्यूटी प्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आपात स्थितियों में पुलिस की भूमिका को करीब से समझा। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि समय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव आया है। कहा कि पहले लोगों में पुलिस को लेकर भय की भावना अधिक थी, लेकिन अब पुलिस जनसहभागिता और जागरूकता पर जोर दे रही है ताकि समाज और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण में महाविद्यालय के छात्र हार्दिक पटेल, प्रशांत पाटकार, हनी अग्रवाल, कृष्णा केवट, तनिष्क गुर्जर और प्रियांशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुलिस के कार्य और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिला, जो भविष्य में उनके लिए सहायक साबित होगा।