आंधी से टूट कर वृद्ध के सिर पर गिरी पेड़ की डाल, मौत
Orai News - सिरसाकलार के ग्राम अंगदेला मड़ैया में शनिवार रात एक तेज आंधी से बबूल की एक डाल 66 वर्षीय मातादीन के सिर पर गिर गई। इस घटना में मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदेला मड़ैया में शनिवार रात तेज़ आंधी से बबूल के पेड़ की दाल टूटकर वृद्ध के सिर पर गिर गई जिसमें वृद्ध का सिर फट गया और देर रात को उसकी मौत हो गई। शनिवार रात को ग्राम अंगदेला मड़ैया में 66 वर्षीय मातादीन घर के बाहर दरवाजे पर खड़़ा था। इसी दौरान तेज हवा के साथ बाहर खड़ा बबूल के पेड़ की डाल उखड़कर मातादीन के सिर पर जा गिरी। जिससे वह घायल हो गया। उसके चिल्लाने पर उसका पुत्र दिलीप कुमार मौके पर पहुंचा और दूसरे ग्रामीणों की मदद से डाल को हटाया। इसके बाद पिता के वह इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया था।
इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने उप निरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


