एसआईआर प्रक्रिया कालपी में 25 प्रतिशत के पार, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Orai News - कालपी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया है। 10 दिन शेष रहने पर भी आंकड़ा 25 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। बीएलओ के माध्यम से सभी मतदाताओं को फार्म भरकर जमा करना अनिवार्य है।
कालपी। संवाददाता एसआईआर प्रक्रिया समय से पूरा करने के लिए एसडीएम बेहद सख्त है। वह अपनी निगरानी में फार्म को आनलाईन करा रहे हैं जिससे आंकड़ा 25 प्रतिशत के पार चला गया है जबकि अभी 10 दिन शेष हैं। शासन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया शुरू की है जिसके तहत सभी मतदाताओं को अपने आपको वर्ष 2003 की सूची से सम्बन्ध जोड़ना है। जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं को बीएलओ के जरिए फार्म भेजा है जिससे भरकर जमा करना है और यह प्रक्रिया सभी के लिए अनिवार्य है। हालाकि शुरूआत में यह अभियान बेहद ठन्डा था जिसके बीएलओ निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य नही कर रहे थे।

जिसके चलते विधान सभा क्षेत्र का ग्राफ काफी गिर गया था जिसके चलते एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार सभागार में केन्द्र बना दिया गया है जिसमे एसडीएम की अगुवाई में एसआईआर फार्म को आनलाईन किया जा रहे हैं। तहसीलदार अभिनव तिवारी के अनुसार फार्म आनलाईन की रफ्तार बढ़ी है जिससे प्रतिशत 25 से ऊपर चला गया है और काम की रफ्तार कै देखते हुए लग रहा है कि काम समय से पूरा हो सकता है हालाकि तहसील सभागार स्थित केन्द्र मे आनलाईन प्रक्रिया जारी है जिसकी हकीकत परखने के लिए एसडीएम ने आनलाईन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद सुपरवाइज़र की भूमिका निभा रहे लेखपालो से एसआईआर की प्रगति जानी और उन्हें निर्देशित किया कि बीएलओ के क्रिया कलापो पर नजर रखी जाए जिससे काम समय से पूरा हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




