मानकविहीन स्कूली वैन के पलटने पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्व दी गई तहरीर

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के ग्राम अकबरपुर इटौरा में स्कूल वैन के पलटने के मामले में एआरटीओ ने सख्त कार्रवाई की है। 9 अप्रैल को हुए हादसे में बच्चों को ले जा रहा वाहन मानकों का पालन नहीं कर रहा था। स्कूल प्रबंधन और अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है, जल्द ही मुकदमा दर्ज होगा।

मानकविहीन स्कूली वैन के पलटने पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्व दी गई तहरीर

उरई। संवाददाता ग्राम अकबरपुर इटौरा स्थित स्कूल द्वारा मानक विहीन स्कूल वैन के पलटने के मामले में एआरटीओ ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्व कोतवाली में तहरीर दी गई है। जल्दी ही मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।ग्राम अकबरपुर इटौरा में लापरवाही का एक गम्भीर मामला सामने आया है। नौ अप्रैल को दोपहर स्कूल के बच्चों को ले जा रहा वाहन इटौरा काशीखेडा मार्ग पर लोहरगाँव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। यह वाहन स्कूली वाहन के मानकों को पूरा किये बिना निजी तौर पर संचालित किया जा रहा था जो कि सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए विद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को आपराधिक कृत्य माना गया है। इस सम्बन्ध में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, अकबरपुर इटौरा की प्रबन्धक कीर्ति सिंह, प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह, वाहन स्वामी कपिल व अज्ञात चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही हेतु कोतवाली कालपी में तहरीर प्राप्त करा दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।