Orai News: तेज रफ़्तार कार ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा
Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 40 वर्षीय शीलू त्रिपाठी को टक्कर मार दी और लगभग 50 मीटर तक घसीट लिया। घटना के समय शीलू एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठौंद कस्बे में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम लोहई दिवारा, थाना सिरसा कलार निवासी शीलू त्रिपाठी 40 वर्ष शुक्रवार देर शाम को कस्बे के बाहर पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पैदल लौट रहे थे तभी माधौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीलू कार में फंस गए और वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने कार को रोकने का प्रयास किया। घायल को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि शीलू त्रिपाठी के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में ओला में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


