जालौन कोतवाली के निरीक्षण में एसपी ने चेक किए दस्तावेज

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में एसपी विनय कुमार सिंह ने कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर अद्यतन और साफ-सुथरे होने चाहिए तथा लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

जालौन कोतवाली के निरीक्षण में एसपी ने चेक किए दस्तावेज

जालौन। संवाददाता एसपी विनय कुमार सिंह ने रविवार की देर रात कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली कार्यालय में अभिलेखों की स्थिति, हिस्ट्रीशीटर इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी रजिस्टर अद्यतन एवं साफ-सुथरे होने चाहिए, जिससे किसी भी समय जांच में कोई कमी न पाई जाए। लंबित विवेचनाओं पर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाए। मिशन शक्ति केंद्र को सक्रिय रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। हवालात और मालखाना की व्यवस्था देखते हुए एसपी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके। उन्होंने कोतवाली परिसर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विवेक मौर्य, एसएसआई संजय यति, एसआई शिवम सेंगर, निसार अहमद, अमर सिंह आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।