महोबा से भिंड रेल लाइन के लिए बजट की मांग

Apr 06, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर महोबा से भिंड वाया जालौन रेलवे लाइन के लिए बजट की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र की तरक्की होगी।

महोबा से भिंड रेल लाइन के लिए बजट की मांग

जालौन, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व महोबा से भिंड वाया जालौन रेलवे लाइन के लिए बजट देने को समाजसेवी ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। समाजसेवी देवीदयाल वर्मा ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पूर्व में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने अपने अंतिम रेल बजट में रेल लाइन के लिए संसद में कोच से जालौन औरेया होकर फफूंद तक (89.68 किमी) व महोबा से राठ, चरखारी, उरई-जालौन-बंगरा-माधौगढ़ होकर बीहड़ क्षेत्र से गुजर कर भिंड तक (217 किमी) रेलवे लाइन की स्वीकृति प्रदान की थी। तभी से यह नई रेल लाईन-लटकी है। इनकी सर्वे रिपोर्ट दिनांक 10 फरवरी 2014 व 29 मार्च 2012 को रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा भेजी जा चुकी है।

उक्त-रेलवे लाईन के के लिए पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा भी संसद में मुद्दा प्रमुखता से उठा चुके हैं। भाजपा की राज्यसभा सांसद चंद्रकांता व वर्तमान सांसद नारायण दास अहिरवार भी संसद में इस मांग को उठा चुके हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व रेलवे टैªक के निर्माण के लिए धन आवंटित किया जाए, तो इस क्षेत्र की तरक्की हो सकती है और खुशहाली आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।