Orai News: 27 जून से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में 27 जून से लापता चल

Orai News: 27 जून से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला कंकाल, कपड़ों से हुई शिनाख्त

Orai News: कुसमिलिया। संवाददाता डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहाना में 27 जून से लापता चल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल रविवार की शाम जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है।ग्राम मुहाना निवासी राम लखन उर्फ रामलाल 60 वर्ष 27 जून की सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। 29 जून को उनके पुत्र अजय ने डकोर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

रविवार की शाम ग्रामीणों ने मुहाना के जंगल में एक कंकाल पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र अजय और पत्नी भी वहां पहुंचे। उन्होंने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त रामलखन के रूप में की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।