साप्ताहिक बंदी की सफल बनाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जालौन।संवाददाता नगर में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी सफल कराने के लिए दुकानदारों ने

जालौन।संवाददाता नगर में पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी सफल कराने के लिए दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सोमवार के दिन निर्धारित बाजारबंदी को पूर्णरूप से लागू कराने की मांग एसडीएम से की है।राजेश लाक्षाकार, इरफान, अखिलेश लाक्षाकार, इदरीश, देवेंद्र कुमार, गौतमचंद्र अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, सोहनलाल, नीरज गुप्ता, आशुतोष आदि ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए निर्धारित है। पूर्व में अधिकारियों के आकस्मिक भ्रमण के चलते नगर में स्थित सभी दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन बंद ही रहने लगी थीं। कभी कभार अधिकारियों का भ्रमण होता है तो दुकानें बंद हो जाती हैं।
लेकिन नियमित भ्रमण न होने से दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलने लगते हैं इससे उन दुकानदारों को नुकसान होता है तो नियम का पालन करते हुए अपनी दुकानों को बंद रखते हैं। शुरूआत एक दो दुकानों के खुलने से होती है। धीरे धीरे आधा बाजार खुलने लगता है। इनमें शराब ठेका गली, पुरानी नझाई गली के आसपास के अलावा सब्जी मंडी और तहसील रोड पर व कांजी हाउस चौराहे के आसपास, चुर्खी रोड, डां साहनी वाली गली आदि स्थानों के दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोले रहते हैं। उन्होंने नगर में बाजारबंदी सुनिश्चत कराने की मांग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


