Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsShopkeeper Attacked at Kalka Devi Mela Ground Police Action Demanded
कालका देवी मेला ग्राउंड में दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी

कालका देवी मेला ग्राउंड में दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी

संक्षेप:

Orai News - उरई के रामपुरा क्षेत्र में कालका देवी मेला ग्राउंड पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jan 10, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र अंतर्गत कालका देवी मेला ग्राउंड में दुकान लगाए एक दुकानदार के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या-10 निवासी जाकिर ने बताया कि 09 जनवरी को वह कालका देवी मेला ग्राउंड रामपुरा में गृहस्थी के सामान की दुकान लगाए हुए था। तभी जय प्रताप निवासी पूरनपुरा, मोहित सिंह, गोलू, करण सिंह सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे और उन्होंने दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आसपास मौजूद लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित द्वारा थाना रामपुरा में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ित व मेले के व्यापारियों में आक्रोश है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने कहा कि बाजार में उदंडता करने वालो में एक को पकड़कर चालान किया गया है। दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही हैं, जिन्हें जल्द पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।