मेडिकल कॉलेज में फर्श पर तड़पता रहा वृद्ध मरीज

Feb 04, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक वृद्ध मरीज का फर्श पर तड़पने का वीडियो वायरल हुआ है। डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला। इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है और मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

मेडिकल कॉलेज में फर्श पर तड़पता रहा वृद्ध मरीज

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में मानवता को शर्मसार करने वाला फर्श पर तड़पते वृद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इलाज के लिए भर्ती वृद्ध को फर्श पर तड़पता देखने के बाद भी मानवता को ताक पर रख यहां उपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा। हालांकि हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख डॉक्टरों और कर्मचारी की लापरवाही का एक मामला फिर उजगार हुआ है। यहां इलाज के लिए लाए गए एक बुजुर्ग मरीज की हालत बिगड़ने पर वह वार्ड के फर्श पर गिरकर तड़पता रहा, लेकिन मौजूद डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ तमाशबीन बने रहे।

वही मौके पर उपस्थित लोगों ने मरीज के गिरने की सूचना देने के बावजूद स्टाफ ने तत्काल कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी। आरोप है कि डॉक्टर और कर्मचारी कुर्सियों पर बैठकर आपस में बातचीत और मौज-मस्ती करते रहे जबकि मरीज दर्द से कराहता रहा। न तो उसे समय पर बेड उपलब्ध कराया गया और न ही प्राथमिक उपचार। सड़क दुर्घटनाओं में घायल अज्ञात मरीजों को राहगीर अस्पताल तक पहुंचा देते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीज प्रशासन और कर्मचारियों पर बोझ की तरह नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि उस समय दर्जनों डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे, इसके बावजूद मरीज का समय से उपचार कर इसमें पूरी तरह से लापरवाही और संवेदनहीनता दिखाई। ऐसे में एक बार फिर मेडिकल कॉलेज जालौन प्रशासन की लापरवाही और कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। ------ वीडियो के माध्यम से यह दिखाया जा रहा है कि आकस्मिक विभाग में अज्ञात मरीजों की कोई देख रेख नहीं की जाती है। अज्ञात वृद्ध मरीज 3 फरवरी को सुबह 11 बजे के लगभग होमगार्डों के द्वारा लाया गया था, जिसकी उम्र लगभग 52 साल है। होमगार्डों ने अज्ञात मरीज को आटा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने का विवरण दिया था। उक्त अज्ञात मरीज की संपूर्ण जांचें एवं सीटी स्कैन कराकर प्राथमिक उपचार को बेड पर लिटा दिया था। वीडियो में जो दिखाया है वह असत्य है। डॉ अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;