भंडारे का आयोजन, भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा
Orai News - जालौन में शिवरात्रि पर्व पर अखंड रामायण पाठ और हवन पूजन का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में शिव आराधना हुई और विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद चखा। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।

जालौन। संवाददाता शिवरात्रि के पर्व पर अखंड रामायण पाठ और हवन पूजन के बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार नागेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के मौके पर शिव आराधना की गई। उरई मार्ग पैट्रोल पंप पर स्थित मंदिर में रात नौ बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित अमित ने रूद्राभिषेक संपन्न कराया। इसके अलावा तहसील परिसर, जोशियाना में विष्णु अग्रवाल, चौधरयाना में अधिवक्ता उमेश दीक्षित के यहां हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा।
इस मौके पर पुजारी कमलेश महाराज,गोलू कश्यप, जय पचौरी, देवेंद्र प्रजापति, रामू भदौरिया, लवकुश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



