उरई में प्रेमिका से शादी करने की जिद पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया शेर सिंह
Orai News - कुठौंद (उरई)। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक प्रेम
कुठौंद (उरई)। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ शोले फ़िल्म का वीरू बन गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब दो घन्टे बाद पुलिस व ग्रामीणों को समझने और शादी कराने का आश्वासन देकर उसे नीचे सकुशल उतारा। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।युवक की पहचान 21 वर्षीय शेर सिंह निवासी अटरा कलार, थाना सिरसा कलार के रूप में हुई है।
बताया गया कि शेर सिंह का गांव की युवती से प्रेम संबंध था। वह युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था और इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ा। टावर पर चढ़कर युवक ने अपनी शादी कराने की मांग को लेकर शोर मचाया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया।करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत की। ग्रामीणों की मदद से भी उसे समझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बातों में आ गया और सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाना कुठौंद ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी एक बार इसी तरह का ड्रामा कर चुका है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


