तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में मौसम ने जनजीवन पर असर डाला है। तेज हवाओं और बारिश ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मच गया। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उरई । संवाददाता जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने आम जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार सुबह से ही शुरू हुई तेज हवाओं और बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। जहां एक ओर तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के चरमराने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मच गया।​तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर देखने को मिला। जिले के कई फीडरों में तकनीकी खराबी आने और पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने से शहरी क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी बदतर रही, जहां रात से ही बिजली गायब होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।

विभाग के कर्मचारी फॉल्ट सुधारने में जुटे रहे, लेकिन हवा की रफ्तार के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए। वही ​बारिश का समय सुबह स्कूल जाने के वक्त से टकराने के कारण बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। छतरी और रेनकोट होने के बावजूद तेज हवा के कारण बच्चे खुद को भीगने से नहीं बचा सके। सड़कों पर जलभराव और खराब मौसम के चलते स्कूली वाहन देरी से पहुंचे। बस स्टॉप पर खड़े बच्चे काफी देर तक बारिश में भीगते नजर आए। कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही वहीं छोटे बच्चों के माता-पिता खराब मौसम को देखते हुए उन्हें घर वापस ले जाते दिखे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।