यमुना पुल पर बस-ट्रक खराब होने से 6 घंटे लगा भीषण जाम
कालपी के नए यमुना पुल पर मंगलवार रात एक बस खराब होने से भीषण जाम लग गया। हाईवे टीम ने क्रेन की मदद से बस को हटाया, लेकिन कुछ समय बाद एक ट्रक भी खराब हो गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। करीब छह घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कालपी। संवाददाता कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी के नए यमुना पुल पर मंगलवार रात वाहन खराब होने से भीषण जाम लग गया। रात करीब 11 बजे पुल पर एक बस खराब हो गई, जिसके चलते यमुना पुल से दुर्गा मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना पर पहुंची हाईवे टीम ने क्रेन की मदद से बस को हटाया, तब जाकर लोगों को जाम से राहत मिली। लेकिन कुछ ही देर बाद रात में ही एक ट्रक खराब हो जाने से फिर से जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जाम के दौरान छोटे वाहनों को किनारे से रेंग-रेंग कर निकाला जाता रहा, जबकि बड़े वाहन घंटों फंसे रहे।
रातभर हाईवे कर्मचारी और पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। लगातार वाहनों के खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर बार-बार लग रहे जाम से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


