आंधी-तूफान से 10 घंटे ठप रहा झांसी-कानपुर रेल मार्ग, दो दर्जन ट्रेनें फंसीं

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। ओएचई लाइन और टावर गिरने से झांसी कानपुर रेल मार्ग पर यातायात ठप हो गया। 10 घंटे बाद ट्रैक बहाल हुआ। यात्रियों को खाने-पीने की परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन टीटी विभाग ने सहायता की।

आंधी-तूफान से 10 घंटे ठप रहा झांसी-कानपुर रेल मार्ग, दो दर्जन ट्रेनें फंसीं

उरई। आंधी-तूफान ने गुरुवार देर रात जिले में भारी तबाही मचाई। आटा में ओएचई लाइन के साथ टावर और उरई में टीनशेड रेलवे ट्रैक पर आने की वजह से झांसी कानपुर रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। करीब 10 घंटे तक लोकल के अलावा लंबी दूरी की गाड़ियां आसपास के स्टेशनों पर फंसी रहीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे स्टेशनों पर खानपान की व्यवस्था न होने से तमाम यात्री भूख से बिलखते रहे। हालांकि सूचना के बाद उरई टीटी विभाग की टीम ने यात्रियों के खानपान की व्यवस्था कराई। सूचना मिलने के बाद टीआरडी टीम मौके पर पहुंची और समस्या को दूर किया गया तब कहीं जाकर 10 घंटे बाद झांसी कानपुर ट्रैक बहाल हुआ। इस दौरान ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को दो परियों का सामना करना पड़ा।

आंधी के प्रभाव

आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से गुरुवार देर रात झांसी कानपुर रेल मार्ग की व्यवस्थाएं बुरी तरह से लड़खडा गईं। करीब 2 घंटे की आंधी का असर यह रहा कि उरई रेलवे स्टेशन के कानपुर एंड से ऑफिस के पास लगाए गए टीनशेड रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इतना ही नहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थापित कैंटीन भी आंधी की तीव्रता को नहीं झेल पाई और प्लेटफार्म नंबर तीन पर उड़ कर पहुंच गई। इसके अलावा आटा में भी टावर गिरने के साथ ओएचईलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे झांसी कानपुर रेल मार्ग रात दस बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक प्रभावित रहा । आंधी से रेलवे ट्रैक प्रभावित होने की खबर जब रेलवे के टीआरडी विभाग को लगी तो कर्मचारियों की फौज आटा और उरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची और चरमराई व्यवस्थाओं को दूर करने में जुट गई। ट्रैक पर पड़ी तीन टीनशेड और कैंटीन के मलबे को उठाया बल्कि व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया। वही टीम की दूसरी टुकड़ी ने आटा में टावर के साथ लाइन में आई दिक्कत को कड़ी मशक्कत के साथ दूर किया। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में टीम की रात गुजर गई। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे जाकर रेलवे ट्रैक बहाल हुआ। तब कहीं जाकर घंटों से फांसी पुष्पक एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। गाड़ी चलने के बाद यात्रियों ने रात की सांस ली। टीआरडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो दिक्कत आंधी तूफान की वजह से आई थी उनको दूर कराकर पहले की तरह रेल संचालन शुरू हो गया है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आंधी-तूफान के कारण झांसी कानपुर रेल मार्ग पर यातायात कब ठप हुआ?
झांसी कानपुर रेल मार्ग पर यातायात रात दस बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक ठप रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।