Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsSevere Road Accident in Kanch Biker Collides with Parked Truck Villagers Protest
तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, हालत गंभीर

तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, हालत गंभीर

संक्षेप:

Orai News - कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा में शुक्रवार रात एक

Nov 22, 2025 09:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। गांव के बाहर सड़क किनारे सुबह से खड़े 22 चक्का ट्रक में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पीछे से जा घुसी। ट्रक में सरिया लदा हुआ था, जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की पहचान रामू कुशवाहा 28 वर्ष निवासी ग्राम अंडा के रूप में हुई है। वह पेशे से पानी बोर मिस्त्री है और कोंच से अपने गांव अंडा लौट रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जैसे ही वह ट्रक के पास पहुंचा, सड़क पर खड़े ट्रक का अचानक अंदाजा न लग पाने के कारण उसकी मोटरसाइकिल सीधे पीछे से ट्रक में घुस गई। ग्रामीणों के अनुसार यह 22 चक्का ट्रक ग्राम अंडा के पास बन रहे कोल्ड स्टोर के लिए सरिया लेकर आया था और सुबह से ही सड़क पर खड़ा था। हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि स्थानीय लोग घायल युवक की मदद के लिए दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल रामू कुशवाहा को ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी कोंच भेजा, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। सड़क पर बिना सुरक्षा चिन्हों के भारी वाहन खड़ा होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।