सड़कों पर उतरकर किसानों के लिए मांगा बर्बाद फसलों का मुआवजा

Apr 06, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में हुई ओलावृष्टि से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। माधौगढ़, कुठौंद और रामपुरा में फसलें बर्बाद हो गई हैं। सपा, बसपा और अपना दल एस ने मिलकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, मुआवजे की मांग की। किसान संगठन ने सर्वे के जरिए पारदर्शिता से मुआवजा दिलाने की अपील की।

सड़कों पर उतरकर किसानों के लिए मांगा बर्बाद फसलों का मुआवजा

उरई, संवाददाता। जिले में कहर बनकर बरपी ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। माधौगढ़, कुठौंद व रामपुरा ऐसे क्षेत्र हैं, जहां किसान पूरी तरह से तबाह हो गया है। प्रभावित किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में सपा, बसपा और अपना दल एस के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की। सभी ने एक स्वर में उठाई गई है पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर किसानों को हर कीमत पर मुआवजा दिलाया जाए। सोमवार को सपा कार्यालय में मीटिंग की गई। यहीं से सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने जुलूस निकालकर कलक्टे्रट में प्रदर्शन कर किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया।

यहां पर सपाइयों ने शत, प्रतिशत मुआवजे के साथ कृषि यंत्र और बिजली बिल माफ किए जाने की मांग रखी। यहां पर सांसद नारायणदास, हरिओम उपाध्याय, शिवराम कुशवाहा, तिलक चंद्र अहिरवार, जमालुद्दीन, सुरेंद्र यादव,समर सिंह चौहान, जीवन प्रताप वाल्मीकि, दीपू त्रिपाठी, वेद यादव, इमरान उल्ला, गौरीश द्विवेदी, महेश सर द्विवेदी, रामानंद कुशवाहा, महेश चंद्र विश्वकर्मा, भानू राजपूत, भूपेंद्र यादव, कुसुम सक्सेना, दीपमाला, चिंपू निरंजन, सुरेश याज्ञिक आदि रहे।किसानों के समर्थन में अपना दल एस, शतम, प्रतिशत मांगा मुआवजाउरई। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर भी किसानों का दर्द बांटने के लिए सड़क पर उतर आए है। उन्होंने संगठन के लोगों के साथ कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर माधौगढ़, कोंच समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान से अवगत कराया। मांग उठाई है कि दैवी आपदा से गुजर रहे किसानों को फसल नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिलाया जाए। प्र्रयास किया जाए कि सर्वे वरीयता के साथ हो। इससे किसान मुआवजा से वंचित न होने पाए। यहां पर जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, रोहित राठौर, निर्भय परिहार, रामजी पटेल, रविकांत आदि रहे।बसपा ने भी किसानों की आवाज को उठायाउरई। बहुजन समाज पार्टी भी किसानों के साथ उतर आई है। जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने जिपंस मनोज कुमार याज्ञिक, महेंद्र सोमई, कीरत सिंह, उदयवीर सिंह दोहरे, शैलेंद्र गौतम, विजय श्रीवास आदि कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को एसंबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें किसानों की बात को पुरजोर तरीके से रखते हुए कहा कि रामपुरा, कुठौंद व माधौगढ़ जिन क्षेत्रों में फसलें प्रभावित हुई हैं, उनके किसानों को हर हाल में मुआवजा दिलाया जाए। उसके लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।