ओलावृष्टि से 14177 हैक्टेयर फसलें तबाह, हजारों किसान प्रभावित

Apr 06, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। तीन तहसीलों में अब तक 14,177 हेक्टेयर में 33% से अधिक नुकसान का आकलन किया गया है। सबसे अधिक प्रभावित किसान माधौगढ़ क्षेत्र के हैं, जहां 10,987 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन जल्द ही मुआवजे की धनराशि वितरित करेगा।

ओलावृष्टि से 14177 हैक्टेयर फसलें तबाह, हजारों किसान प्रभावित

उरई। संवाददाता जिले में हुई बारिश के साथ ही ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कार्य लगातार जारी है। अब तक हुए सर्वे के दौरान जिले की तीन तहसीलों में 14 हजार 177 हेक्टेयर में 33 फीसदी से अधिक नुकसान का आकलन किया गया है इसमें सबसे अधिक प्रभावित किसान माधौगढ़ क्षेत्र के हैं। प्रशासन द्वारा जल्दी ही प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी।बीते दिनों जनपद में हुई ओलावृष्टि के साथ बारिश ने फसलों को बुरी तरह चौपट किया है। इस पर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व व कृषि विभाग से लेकर बीमा कंपनियों के अधिकारी कर्मचारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए थे जो लगातार जारी है।

सोमवार तक तीनों तहसीलों में 14 हजार 177 हेक्टेयर में गेहूं, अरहर से लेकर अन्य फसलों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है जबकि कई गांवों में पचास फीसदी से अधिक है। माधौगढ़ क्षेत्र में 10 हजार 987 किसान प्रभावित हुए हैं। आपदा में इन किसानों की 6329 हेक्टेयर फसलें चौपट हुई हैं। जल्दी ही प्रभावित किसानों को 10 करोड़ 75 लाख 93 हजार की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही कोंच क्षेत्र के 8169 किसानों का 3548 हेक्टेयर में काफी नुकसान हुआ है। इनको भी मुआवजे के रूप में पांच करोड़ 79 लाख की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा जालौन में 4300 हैक्टेयर में गेहूं, अरहर व चना में नुकसान हुआ है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने बताया कि आपदा में प्रशासन किसानों के साथ है। सर्वे का कार्य जारी है। प्रभावित किसानों के खातों में जल्दी ही मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी। लेखपालों को निर्देश दिए गए हैं कि नुकसान के आकलन के बाद जल्दी ही इसकी सूचना प्रेषित की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।